Get App

ITC के शेयर ने छुआ 52 वीक का नया हाई, कीमत पहली बार गई ₹500 के पार

ITC Stock Price: बजट में तंबाकू पर लगने वाले टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके चलते ITC के शेयर में अच्छी खरीद हुई। जेफरीज ने ITC शेयर के लिए बाय रेटिंग के साथ 585 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तपारिया का मानना है कि शेयर 545 रुपये तक जा सकता है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 4:01 PM
ITC के शेयर ने छुआ 52 वीक का नया हाई, कीमत पहली बार गई ₹500 के पार
ITC के रेवेन्यू का अधिकांश हिस्सा सिगरेट की बिक्री से आता है।

ITC Share Price: FMCG और होटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC के शेयर में 24 जुलाई को भी बढ़त रही। शेयर इंट्राडे में 3 प्रतिशत तक चढ़ा और 52 सप्ताह का नया हाई बनाया। एक दिन पहले 23 जुलाई को बजट 2024 पेश होने के बाद शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई थी। बजट में तंबाकू पर लगने वाले टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके चलते ITC के शेयर में अच्छी खरीद हुई। कंपनी के रेवेन्यू का अधिकांश हिस्सा सिगरेट की बिक्री से आता है।

24 जुलाई को सुबह बीएसई पर शेयर बढ़त के साथ 496.90 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से करीब 4 प्रतिशत तक चढ़ा और 510.60 रुपये पर 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ।कारोबार बंद होने पर शेयर 0.41 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 494.05 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी का मार्केट कैप 6.17 लाख करोड़ रुपये है।

एक महीने में ITC शेयर 17% मजबूत

अपर प्राइस बैंड 541.25 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 442.85 रुपये है। सर्किट लिमिट 10 प्रतिशत है। शेयर की कीमत पहली बार 500 रुपये के पार गई है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में शेयर 6 प्रतिशत मजबूत हुआ है। पिछले एक महीने में शेयर की कीमत करीब 17 प्रतिशत तक चढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें