Get App

Jewellery stocks : ज्वेलरी शेयरों में जोरदार तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Jewellery stocks: बाजार का फोकस आज ज्वैलरी शेयरों पर है। टाइटन समेत सभी ज्वैलरी शेयरों में जोरदार तेजी है। ज्वेलरी शेयरों में तेजी क्यों? इसकी पड़ताल करें तो पता चलता है कि सोना रिकॉर्ड हाई से फिसला है। ये ज्वेलरी कंपनियों के लिए पॉजिटिव खबर है। ईरान-इजरायल सीजफायर से सोने की कीमतें 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गई हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 3:16 PM
Jewellery stocks : ज्वेलरी शेयरों में जोरदार तेजी, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल
Gold price : एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना सस्ते होने से रिटेल डिमांड सुधरेगी और कंपनियों की आय बढ़ेगी

Titan share price : बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ईरान-इजराइल सीजफायर ने बाजार में जोश भर दिया है। बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25200 के पार दिख रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में तेजी है। फिलहाल 2.50 बजे से आसपास निफ्टी 188.95 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 25,225 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 665 अंक यानी 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 82,725 के आसपास कारोबार कर रहा है।

इस बीच बाजार का फोकस आज ज्वैलरी शेयरों पर है। टाइटन समेत सभी ज्वैलरी शेयरों में जोरदार तेजी है। ज्वेलरी शेयरों में तेजी क्यों? इसकी पड़ताल करें तो पता चलता है कि सोना रिकॉर्ड हाई से फिसला है। ये ज्वेलरी कंपनियों के लिए पॉजिटिव खबर है। ईरान-इजरायल सीजफायर से सोने की कीमतें 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गई हैं। महंगा सोना आय तो बढ़ाता है लेकिन डिमांड कमजोर कर देता है।

वेंचुरा सिक्योरिटीज के मुताबिक जनवरी से मार्च के बीच ज्वेलरी डिमांड सालाना आधार पर 25 फीसदी घटी है। आने वाले शादियों और त्योहारों के मौसम में डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना सस्ते होने से रिटेल डिमांड सुधरेगी और कंपनियों की आय बढ़ेगी।

ज्वेलरी कंपनियों पर ICRA

सब समाचार

+ और भी पढ़ें