KEI Industries Stock Price: इलेक्ट्रिकल वायर और केबल बनाने वाली KEI इंडस्ट्रीज के शेयरों में 16 अक्टूबर को बिकवाली का तगड़ा दबाव देखा गया और शेयर इंट्राडे में 11 प्रतिशत तक लुढ़क गया। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट के चलते शेयर में इनवेस्टर्स का भरोसा घटा है। हालांकि कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू बढ़ा है। KEI इंडस्ट्रीज ने 15 अक्टूबर को जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 70 बेसिस पॉइंट घटकर 9.7 प्रतिशत पर आ गया। एक साल पहले यह 10.4 प्रतिशत था।
