फेमस वेब सीरीज स्कैम 1992 का एक फेमस डायलॉग है कि शेयर मार्केट इतना गहरा कूआं है जो पूरे देश की प्यास बुझा सकता है। लेकिन शेयर मार्केट के इस गहरे कूएं से पानी निकालने के लिए आपको जिस बाल्टी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उसे डीमैट अकाउंट (Demat Account) कहते हैं। यानी कि शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए सबसे पहला कदम है डी-मैट अकाउंट खोलना। कई सारे लोग जो शेय़र मार्केट में इनवेस्टमेंट शुरू करना चाहते हैं उनको डीमैट अकाउंट कैसे ओपन करें इस बारे में जानकारी नहीं होती है। तो आइये जानते डीमैट अकाउंट और इसे ओपन करने के पूरे प्रोसेस के बारे में।
