Get App

L&T वित्त वर्ष 26 तक बढ़ायेगी कर्मचारियों की संख्या, बढ़ी हुई ऑर्डरबुक का काम समय से होगा पूरा: CFO R Shankar Raman

L&T Share Price: Larsen & Toubro के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन ने कहा कि कंपनी की 2025-26 तक अपने कार्यबल का विस्तार जारी रखने की योजना है। उन्होंने कहा कि 2023-24 की चौथी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर फ्लो में मंदी और 2024-25 की पहली और दूसरी तिमाही में घरेलू ऑर्डर फ्लो में मंदी की उम्मीद के बावजूद कंपनी ऑर्डर बुक बढ़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 11:40 AM
L&T वित्त वर्ष 26 तक बढ़ायेगी कर्मचारियों की संख्या, बढ़ी हुई ऑर्डरबुक का काम समय से होगा पूरा: CFO R Shankar Raman
L&T के सीएफओ आर शंकर रमन ने कहा कि एलएंडटी की ऑर्डर बुक का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के ऑर्डर का है। लिहाजा कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की संख्या भी बढ़ायेगी

L&T Share Price: इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T) के मुख्य वित्तीय अधिकारी आर शंकर रमन (Chief Financial Officer R Shankar Raman) ने 8 मई को कहा कि एलएंडटी ने पिछले वर्ष अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। 2023-24 में करीब 8,000 लोगों को जोड़ा है। 2025-26 तक अपने कार्यबल का विस्तार जारी रखने की योजना है। शंकर रमन ने कहा कि 2023-24 की चौथी तिमाही में अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर फ्लो में मंदी और 2024-25 की पहली और दूसरी तिमाही में घरेलू ऑर्डर फ्लो में मंदी की उम्मीद के बावजूद, एलएंडटी की लगातार बढ़ती ऑर्डर बुक 31 मार्च, 2024 के अंत में 475,809 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इन ऑर्डर का काम पूरा करने के लिए कंपनी कर्मचारियों को नियुक्त करना जारी रखेगी।

शंकर रमन ने एक पोस्ट में कहा, "हम 2025-26 तक लोगों को नियुक्त करना जारी रखेंगे ताकि एक कंपनी के रूप में हम अपनी यात्रा के अगले पांच वर्षों की योजना बनाने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें। यह सुनिश्चित कर सकें कि हमारी वर्तमान ऑर्डर बुक का काम समय पर पूरा हो।" कंपनी द्वारा Q4FY24 के नतीजे घोषित करने के बाद रमन ने अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि चूंकि एलएंडटी की ऑर्डर बुक का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के ऑर्डर का है। इसलिए कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की संख्या का विस्तार जारी रखेगी।

शंकर रमन ने यह भी कहा कि L&T की अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना ने 2023-24 में कंपनी के EBITDA मार्जिन को भी प्रभावित किया है। इसका कारण ये है कि कंपनी को विदेशी कर्मचारियों के लिए प्रीमियम का भुगतान करना पड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें