इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, इंडस्ट्रियल, कंज्यूमर और ऑफिस, हेल्थकेयर समेत अन्य फील्ड्स के लिए प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली कंपनी 3M India ने शेयरहोल्डर्स को 850 रुपये का अंतरिम (स्पेशल) डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के अगले दिन आज 10 नवंबर को शेयरों पर खास असर नहीं दिख रहा है और यह बीएसई पर मामूली उठा-पटक के साथ के साथ 23504.05 रुपये के भाव (3M India Share Price) पर ट्रेड हो रहा है। आज इंट्रा-डे में यह 23885 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था।
