Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 19, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा, निफ्टी 21,450 के ऊपर हुआ बंद, एफएमसीजी शेयरों में रही बढ़त

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,437.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 21453.10 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell:फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ। इंट्राडे में सेंसेक्स, निफ्टी, मिडकैप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, FMCG, PSE शेयरों में तेजी रही। इंफ्रा, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि IT, ऑटो, मेटल, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। Coal Ind

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
DECEMBER 19, 2023 / 3:37 PM IST
Closing Bell: बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ
फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। बाजार निचले स्तर से शानदार रिकवर होकर बंद हुआ। इंट्राडे में सेंसेक्स, निफ्टी, मिडकैप ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, FMCG, PSE शेयरों में तेजी रही। इंफ्रा, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ जबकि IT, ऑटो, मेटल, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही।
Coal India, Nestle India, Tata Consumer Products, NTPC और Reliance Industries निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं TCS, Hero MotoCorp, Adani Ports, Wipro और UPL निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। मेटल , फार्मा, ऑयल एंड गैस, पावर और एफएमसीजी 0.3-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं ऑटो, कैपिटल गुड्स, आईटी इंडेक्स 0.3-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो स्मॉलकैप इंडेक्स बंद होने से पहले 42,544.95 की नई ऊंचाई को छुता नजर आया। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,437.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 21453.10 के स्तर पर बंद हुआ।
    DECEMBER 19, 2023 / 3:23 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:SANSERA ENGINEERING पर ANTIQUE की राय

    एंटीक ने सनसेरा इंजीनियरिंग पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये एक इंटीग्रेटेड कंपनी जो विभिन्न क्रटिकल कंपनोंटेस बनाने में लगी हुई है। कंपनी एयरोस्पेस, रक्षा और ईवी उद्योगों के लिए भी कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी के पास Q2FY24 तक 1,930 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डरबुक है।

      DECEMBER 19, 2023 / 3:17 PM IST
      Stock Market LIVE Updates:SANGHVI MOVERS को `166 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर 1% भागा
      कंपनी को `166 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल VIJAYA DIAGNOSTIC का शेयर एनएसई पर 10.50 रुपये यानी 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 807.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
        DECEMBER 19, 2023 / 3:08 PM IST
        Stock Market LIVE Updates:TRANSFORMERS AND RECTIFIERS को POWER GRID से 237 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला , शेयर 2% से ज्यादा उछला
        कंपनी को POWER GRID से 237 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फिलहाल TRANSFORMERS AND RECTIFIERS का शेयर एनएसई पर 4.95 रुपये यानी 2.69 फीसदी की बढ़त के साथ 189.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
          DECEMBER 19, 2023 / 3:00 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:DEVYANI INTERNATIONAL पर जेफरीज की राय

          जेफरीज ने देवयानी इंटरनेशनल पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए कंपनी ने थाईलैंड स्थित रेस्तरां डेवलपमेंट के अधिग्रहण की घोषणा की है। हालांकि इसके बजाय भारत में ग्रोथ के प्रयास को पसंद किया जाता।

            DECEMBER 19, 2023 / 2:48 PM IST

            Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

            आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21400, 21450 और 21500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21400, 21300 और 21100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47800, 47900 और 48000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47800, 47700 और 47500 के स्तर पर नजर आये।

              DECEMBER 19, 2023 / 2:40 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:VIJAYA DIAGNOSTIC , PH DIAGNOSTIC CENTRE में 100% हिस्सा अधिग्रहण करेगी, शेयर 2% चढ़ा
              कंपनी PH DIAGNOSTIC CENTRE में 100% हिस्सा अधिग्रहण करेगी। 135 करोड़ रुपये में 100% हिस्सा अधिग्रहण करेगी। फिलहाल VIJAYA DIAGNOSTIC का शेयर एनएसई पर 12.90 रुपये यानी 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 628.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                DECEMBER 19, 2023 / 2:36 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:FirstCry और Ola Electric जल्द लाएगी IPO


                बहुत जल्द फ़र्स्ट क्राई और ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ ला सकती हैं। दोनों कंपनियों में सॉफ्ट बैंक का पैसा लगा है। और दोनों कंपनियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में आईपीओ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने वाली हैं। मनीकंट्रोल को सूत्रों से ये जानकारी मिली है। नवंबर में Softbank ने निवेश करके इन दोनों कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया। यह इस बात का संकेत था कि आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक वैल्यूएशन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।

                पूरी खबर यहां पढ़ें- FirstCry और Ola Electric जल्द लाएगी IPO, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में पेपर जमा करने की तैयारी

                  DECEMBER 19, 2023 / 2:02 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:DEVYANI INTERNATIONAL पर सीएलएसए की राय

                  सीएलएसए ने देवयानी इंटरनेशनल पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 211 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये कंपनी 50% हिस्सेदारी वाली रेस्तरां डेवलपमेंट कंपनी के लिए 341.4 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। टेमासेक होल्डिंग्स इसमें 48% हिस्सेदारी लेगी। एक स्थानीय थाई भागीदार बाकी हिस्सेदारी लेगा। 1,066 करोड़ की कुल खरीद में 385 करोड़ का स्थानीय बैंक लोन भी शामिल है।

                    DECEMBER 19, 2023 / 1:46 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: JTL Industries को बोर्ड से वारंट के जरिए `810 करोड़ जुटाने को मंजूरी मिली, शेयर 3% चढ़ा

                    बोर्ड से वारंट के जरिए `810 करोड़ जुटाने को मंजूरी मिली है। QIP के जरिए भी 500 करोड़ जुटाएगी। रकम का इस्तेमाल सब्सिडियरी के विस्तार में होगा। महाराष्ट्र में नई यूनिट लगाने के लिए भी इस्तेमाल होगा। फिलहाल JTL Industries का शेयर एनएसई पर 7.65 रुपये यानी 3.22 फीसदी की बढ़त के साथ 248.50 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।

                      DECEMBER 19, 2023 / 1:33 PM IST

                      RBZ Jewellers IPO: खुदरा निवेशकों का हिस्सा भर गया पूरा

                      RBZ Jewellers का 100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल चुका है। आईपीओ खुलने से पहले 3 एंकर निवेशकों से 21 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब आज इसके आईपीओ को खुदरा निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है और इश्यू खुलने के एक ही घंटे में उनके लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर गया है। ओवरऑल यह इश्यू 75 फीसदी भर पाया है। वहीं ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयरों को लेकर खास एक्टिविटी नहीं दिख रही है।

                      पूरी खबर यहां पढ़ें- RBZ Jewellers IPO: खुदरा निवेशकों का हिस्सा भर गया पूरा, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

                        DECEMBER 19, 2023 / 1:17 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:INDIA GLYCOLS को मिला 1164 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 9% से ज्यादा उछला

                        कंपनी को OMCs, RIL और नयारा एनर्जी से 1164 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ग्रेन बेस्ड एथेनॉल सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। फिलहाल INDIA GLYCOLS का शेयर एनएसई पर 65.25 रुपये यानी 9.36 फीसदी की बढ़त के साथ 768 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                          DECEMBER 19, 2023 / 1:10 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:Nestle India के बोर्ड की बैठक 5 जनवरी को होगी, शेयर 4% चढ़ा

                          कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि बोर्ड की बैठक 5 जनवरी को होगी। इस बैठक में शेयर विभाजन पर विचार करेगा। फिलहाल Nestle India का शेयर एनएसई पर 978.35 रुपये यानी 3.97 फीसदी की बढ़त के साथ 25332 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                            DECEMBER 19, 2023 / 1:07 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates: PNC Infratech को भोपाल-जबलपुर के बीच सर्विस रोड के लिए ऑर्डर मिला, शेयर 1% से ज्यादा उछला

                            MPRDC (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ) प्रोजेक्ट के लिए 1174 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाई है। भोपाल-जबलपुर के बीच सर्विस रोड के लिए ऑर्डर मिला है। अगले 24 महीने में प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। फिलहाल PNC Infratech का शेयर एनएसई पर 5.15 रुपये यानी 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 348.10 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।

                              DECEMBER 19, 2023 / 12:55 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:अब आईटी सेक्टर में बनेगा पैसा- अश्विनी शमी

                              आईटी सेक्टर पर अपनी राय साझा करते हुए अश्विनी आगे कहा कि फेडरल रिजर्व ने 2024 में दरों में तीन कटौती की घोषणा के साथ ब्याज दरों पर रुख बदल दिया है, जिससे अमेरिकी मंदी का डर खत्म हो गया है। ये आईटी शेयरों के लिए पॉजिटिव है। उम्मीद है कि अमेरिकी कंपनियां डिजिटल बदलाव के लिए अपने आईटी खर्च में तेज बढ़त करेंगी। इस समय तमाम आईटी स्टॉक काफी अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। आगे हमें कई लार्जकैप आईटी शेयरों की री-रेटिंग होती दिख सकती है।

                              पूरी खबर यहां पढ़ें- Daily Voice : 2024 में फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी शेयर कराएंगे कमाई, लार्ज कैप्स का रहेगा बोलबाला

                                DECEMBER 19, 2023 / 12:45 PM IST
                                Stock Market LIVE Updates:LIC ने TATA MOTORS में हिस्सेदारी घटाकर 3.09% की
                                LIC ने TATA MOTORS में हिस्सेदारी घटाकर 3.09% की है। LIC ने हिस्सेदारी 5.11% से घटाकर 3.09% की है। फिलहाल TATA MOTORS का शेयर एनएसई पर 1.30 रुपये यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 729.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  DECEMBER 19, 2023 / 12:42 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:ITC पर जेफरीज की राय

                                  जेफरीज ने आईटीसी पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वॉल्यूम में गिरावट के कारण BAT को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा कर्ज के कारण कंपनी को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल के कम्यूनिकेशन से पता चलता है कि बैट कंपनी में सी.4 पीपीटी हिस्सेदारी को 25% तक कम करने में सहज प्रतीत हो रहा है।

                                    DECEMBER 19, 2023 / 12:19 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Go First को खरीदने की तैयारी में SpiceJet

                                    SpiceJet ने यह कंफर्म कर दिया है कि वो दिवालिया हो चुकी Go First एयरलाइन को खरीदने की इच्छुक है। हाल ही में SpiceJet ने 270 मिलियन डॉलर की फ्रेश पूंजी जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी ली है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इस खबर के बाद SpiceJet का शेयर 8% की तेजी के साथ 69.20 रुपये प्रति शेयर के भाव कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही स्टॉक ने 52-हफ्ते का हाई भी छुआ है।

                                      DECEMBER 19, 2023 / 12:12 PM IST
                                      Stock Market LIVE Updates:NCDs के जरिए VEDANTA 3,400 करोड़ रुपये तक जुटाएगी, शेयर में बढ़त
                                      NCDs के जरिए 3,400 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर NCDs जारी करेगी। फिलहाल VEDANTA का शेयर 1.10 रुपये यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 262.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                        DECEMBER 19, 2023 / 12:00 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:SANSERA ENGINEERING पर ANTIQUE की राय

                                        एंटीक ने सनसेरा इंजीनियरिंग पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ये एक इंटीग्रेटेड कंपनी जो विभिन्न क्रटिकल कंपनोंटेस बनाने में लगी हुई है। कंपनी एयरोस्पेस, रक्षा और ईवी उद्योगों के लिए भी कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी के पास Q2FY24 तक 1,930 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डरबुक है।

                                          DECEMBER 19, 2023 / 11:44 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Devyani International ने थाईलैंड की कंपनी रेस्टोरेंट डेवलपमेंट को खरीदा, शेयर 4% से ज्यादा उछला


                                          कंपनी ने थाईलैंड की कंपनी रेस्टोरेंट डेवलपमेंट को खरीदाडील के जरिए कंपनी की थाईलैंड QSR मार्केट में एंट्री कियाथाईलैंड में देवयानी इंटरनेशनल KFC के 274 स्टोर ऑपरेट करेगीरेस्टोरेंट डेवलपमेंट थाईलैंड में KFC के स्टोर ऑपरेट करती थी। 129 मिलियन डॉलर में देवयानी-रेस्टोरेंट डेवलपमेंट डील संभव है। मार्च 2024 तक डील पूरी होने की उम्मीद है। फिलहाल Devyani International का शेयर एनएसई पर 7.60 रुपये यानी 4.15 फीसदी की गिरावट के साथ 190.70 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।

                                            DECEMBER 19, 2023 / 11:18 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:ALLCARGO LOGISTICS, ECU Line मिडिल ईस्ट, Eurocenter FZCO में हिस्सा खरीदा

                                            ECU Line मिडिल ईस्ट, Eurocenter FZCO में हिस्सा खरीदा। ECU Line मिडिल ईस्ट में 51% हिस्सा 14.6 करोड़ रुपये में खरीदा। Eurocenter FZCO में 14% हिस्सा 13.6 करोड़ में खरीदा। नए अधिग्रहण से UAE में कंपनी का कारोबार बढ़ेगा। फिलहाल ALLCARGO LOGISTIC का शेयर एनएसई पर 0.15 रुपये यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 286.35 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।

                                              DECEMBER 19, 2023 / 11:15 AM IST
                                              Stock Market LIVE Updates:JSW STEEL सब्सिडियरी JSW USA में बचे हुए 10% हिस्से का अधिग्रहण पूरा किया
                                              सब्सिडियरी JSW USA में बचे हुए 10% हिस्से का अधिग्रहण पूरा किया है। फिलहाल JSW STEEL का शेयर एनएसई पर 5.35 रुपये यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 849.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                DECEMBER 19, 2023 / 11:09 AM IST
                                                Stock Market LIVE Updates:UGRO CAP ने NCDs के जरिए `250 करोड़ रुपये जुटाए, शेयर 1% टूटा
                                                कंपनी ने NCDs के जरिए `250 करोड़ रुपये जुटाए है। फिलहाल UGRO CAP का शेयर एनएसई पर 3.75 रुपये यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 268.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                  DECEMBER 19, 2023 / 10:55 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:अंबुजा सीमेंट्स ग्रीन एनर्जी में करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश

                                                  रिन्यूएबल एनर्जी में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना की खबर के दम पर अंबुजा सीमेंट्स में आज शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी दखने को मिली। फिलहाल अभी ये स्टॉक सपाट दिख रहा है। ये स्टॉक आज 19 दिसंबर को तेजी के साथ खुला। अदाणी समूह की इस कंपनी ने ग्रुप के नेट जीरो लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 1,000 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये (72.3 करोड़ डॉलर ) के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया है कि वह इन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग आंतरिक संसाधनों के जरिए करेगी।

                                                  पूरी खबर यहां पढ़ें- अंबुजा सीमेंट्स ग्रीन एनर्जी में करेगी 6,000 करोड़ रुपये का निवेश, शुरुआती कारोबार में जोश में आया शेयर

                                                    DECEMBER 19, 2023 / 10:37 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:SJ Logistics के आईपीओ को मिला 40% का लिस्टिंग गेन

                                                    SJ LogisticS के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 316 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 125 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को फीसदी का लिस्टिंग गेन (SJ Logistics Listing Gain) मिला।

                                                    पूरी खबर यहां पढ़ें- SJ Logistics IPO Listing: 40% के लिस्टिंग गेन ने किया निहाल, खुदरा निवेशकों ने खूब लगाए थे पैसे

                                                      DECEMBER 19, 2023 / 10:27 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:SONY- ZEE मर्जर डेडलाइन पर सहमति नहीं

                                                      सोनी के साथ मर्जर फंसने की खबरों के बीच ZEE एंटरटेनमेंट में 4% से ज्यादा की गिरावट आई है जिसके चलते शेयर वायदा का टॉप लूजर बना है। CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक ZEE के साथ मर्जर की डेडलाइन बढ़ाने पर फिलहाल सोनी सहमत नहीं है। SONY के मैनेजमेंट ने कहा ZEE के अगले कदम पर नजर बनी है ।

                                                        DECEMBER 19, 2023 / 10:13 AM IST
                                                        Stock Market LIVE Updates: GO FIRST की रेजोल्यूशन प्रक्रिया में दिलचस्पी
                                                        NETWORK18 के EXCLUSIVE खबर के मुताबिक GO FIRST की रेजोल्यूशन प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखा रहा है। GO FIRST रेजोल्यूशन प्लान पर EoI देना चाहते हैं। GO FIRST के रेजोल्यूशन प्रोफेशनल से EoI के लिए मंजूरी देने की गुजारिश की है।
                                                          DECEMBER 19, 2023 / 10:09 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:शॉर्ट टर्म में इन 3 शेयरों में दिख सकता है 19% तक का रिटर्न

                                                          Nifty 18 दिसंबर को डेली चार्ट पर स्मॉल कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ बंद हुआ। निफ्टी में पिछले 7 हफ्तों से तेजी है। इससे यह नए लेवल पर पहुंच गया है। ज्यादातर बेंचमार्क सूचकांकों में ऑल-टाइम हाई पर ट्रेड हो रहा है। सेक्टर के सूचकांकों में सिर्फ IT और मीडिया सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई से दूर हैं। दिसंबर निफ्टी के लिए सबसे अच्छा महीना रहा है। इस महीने निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। क्रूड ऑयल की कम कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से बाजार के सेंटिमेंट को सपोर्ट मिल रहा है।

                                                          पूरी खबर यहां पढ़ें- Hot Stock : इन तीन स्टॉक्स में 2-3 हफ्तों में शानदार कमाई के मौके, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

                                                            DECEMBER 19, 2023 / 9:56 AM IST

                                                            बल्क डील

                                                            आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज : गोल्डमैन सैक्स, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस और डीएसपी एमएफ ने आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज में 2.46 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है जबकि इंडिया रिसर्जेंस फंड - स्कीम 1 और स्कीम 2, और पीरामल नेचुरल रिसोर्सेज ने 42 लाख शेयर बेचे हैं।

                                                              DECEMBER 19, 2023 / 9:43 AM IST

                                                              बल्क डील

                                                              सफायर फूड्स इंडिया : प्रोमोटर समारा कैपिटल, सफायर फूड्स इंडिया से बाहर निकल गई है। एक और प्रोमोटर सफायर फूड्स मॉरीशस ने सफायर फूड्स इंडिया में 467 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि विदेशी निवेशक सिंगापुर सरकार ने सफायर में अतिरिक्त 1.58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इसी तरह एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सफायर फूड्स इंडिया में 22 लाख शेयर खरीदे हैं।

                                                                DECEMBER 19, 2023 / 9:32 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को 19 दिसंबर के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में शामिल किया है, जबकि इस सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को बरकरार रखा है। डेल्टा कॉर्प को सूची से हटा दिया गया। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                  DECEMBER 19, 2023 / 9:17 AM IST

                                                                  Market Open: सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 21,450 के ऊपर खुला

                                                                  बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 89.87 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 71,390.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 27.60 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 21,430.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    DECEMBER 19, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                    निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,467 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,495 और 21,540 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,377 फिर 21,350 और 21,305 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                    बैंक निफ्टी

                                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,020 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,084 और 48,187 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,814 फिर 47,750 और 47,647 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                      DECEMBER 19, 2023 / 9:04 AM IST

                                                                      Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली चाल

                                                                      प्री-ओपनिंग सेंशन के दौरान बाजार में बढ़त देखने को मिला। सेंसेक्स 119.78 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 71,434.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 59.40 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 21,359.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                        DECEMBER 19, 2023 / 8:50 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के राजेश भोसले की बाजार पर राय

                                                                        एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक राजेश भोसले का कहना है कि डेली चार्ट पर विश्वास की कमी स्पष्ट दिख रही है। क्लासिकल डोजी फॉर्मेशन से बाजार की दिशाहीनता का संकेत मिल रहा है। इसके बावजूद ओवरऑल ट्रेंड तेजी का है जिसमें कमजोरी के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।फिर भी, सावधानी जरूरी है क्योंकि कीमतें हायर ओवरबॉट जोन में पहुंच गई हैं। निफ्टी अपने रजिस्टेंस के काफी करीब पहुंच गया है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी का रजिस्टेंस जोन 21,500 से 21,600 के दायरे में है। तकनीकी रूप से यह स्तर निफ्टी के लिए निकट अवधि का टारगेट नजर आ रहा है। राजेश की ट्रेडर्स को सलाह है कि बहुत ज्यादा लॉन्ग पोजीशन लेने से बचें और ऊपरी स्तरों पर समय पर मुनाफा वसूली की रणनीति अपनाएं। निफ्टी के लिए 21,200 से 21,300 के जोन में मजबूत सपोर्ट है। चॉइस ब्रोकिंग के देवेन मेहता ने भी कहा कि निफ्टी को 21,300-21,220 जोन के आसपास सपोर्ट हासिल है।

                                                                          DECEMBER 19, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:अपोलो टायर्स में बड़ी डील संभव

                                                                          अपोलो टायर्स में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। White Iris Investment 3% से ज्यादा हिस्सा बेच सकता है। फ्लोर प्राइस 2% डिस्काउंट के साथ 440 रुपये हो सकता है।

                                                                            DECEMBER 19, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                            हफ्ते के पहले कारोबारी सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 33.51 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 413.88 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

                                                                              DECEMBER 19, 2023 / 8:33 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:वेदांता देगी 11/शेयर का डिविडेंड

                                                                              वेदांता लिमिटेड ने निवेशकों के लिए 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है।कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू पर 1100% का डिविडेंड देने का एलान किया है। Vedanta के 4089 करोड़ रुपये के डिविडेंड में प्रमोटर्स के पास सबसे बड़ा हिस्सा जाएगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 27 दिसंबर फिक्स की गई है।

                                                                                DECEMBER 19, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 74% घटा

                                                                                कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स में 74% की भारी कटौती की है। नई दरें 5000 रुपये घटाकर 1300 रुपये प्रति टन की गई है। डीजल और ATF पर एक्साइज ड्यूटी में भी कमी आई है।

                                                                                  DECEMBER 19, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                                  प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि आज का रेंजबाउंड कारोबार 38 अंकों ने नुकसान के साथ 21,418.65 के स्तर पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मीडिया और फार्मा बेहतर प्रदर्शन करने वाले रहे, जबकि रियल्टी और बैंकिंग इंडेक्स में मुनाफावसूली देखने को मिली। 0.22 फीसदी और 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ मिड और स्मॉलकैप ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया।

                                                                                  डेली टाइम फ्रेम पर, निफ्टी ने एक इनसाइड बार डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है जो इस बात का संकेत करता है कि बाजार आगे दायरे में कारोबार करता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 21,330 पर सपोर्ट और 21,500 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                    DECEMBER 19, 2023 / 8:24 AM IST

                                                                                    Crude Oil: क्रूड के चढ़े तेवर

                                                                                    RED SEA में टैंकर हमले से क्रूड में उबाल बढ़ा है। इसका भाव 78 डॉलर के पार निकला है। कच्चे तेल के दाम में 1% की तेजी देखने को मिली। इसके बाद WTI क्रूड का भाव 74 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का भाव 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। दरअसल, हाउती विद्रोहियों के हमले के बाद क्रूड में यह तेजी देखने को मिली।हाउती विद्रोहियों ने लाल सागर में हमला किया है। इसके बाद स्वेज कनाल से शिपमेंट नहीं भेज रही हैं कंपनियां है।BP, Equinor ASA जैसी कंपनियों का शिपमेंट रुका है।

                                                                                      DECEMBER 19, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                      Stock Market LIVE Updates:ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

                                                                                      ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। वहीं डाओ फ्यूचर्स सुस्त है। कल अमेरिका में हल्की बढ़त रही थी । इस बीच RED SEA में टैंकर हमले से क्रूड में उबाल बढ़ा है। इसका भाव 78 डॉलर के पार निकला है।

                                                                                        DECEMBER 19, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates:18 दिसंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                        18 दिसंबर को बाजार कई दिनों की तेजी के बाद आराम के मूड में दिखा। कारोबार के अंत में ये हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी 21,400 के करीब बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 168.66 अंक यानी 0.24 फीसदी गिरकर 71,315.09 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 38 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 21,418.70 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                          DECEMBER 19, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                          Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।