लोटस चॉकलेट कंपनी (Lotus Chocolate Company) के शेयरों में सोमवार को एक बार फिर 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और स्टॉक की कीमत 209.90 रुपये के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार 16वां कारोबारी दिन है, जब लोटस चॉकलेट के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट का यह सिलसिला 23 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ था। तब इसके शेयरों का भाव 96.40 रुपये था, जो अब बढ़कर 209.90 रुपये पर पहुंच गया है। इस तरह महज 3 हफ्तों में इस शेयर की कीमत अबतक करीब 118% बढ़ चुकी है।
