मैपमायइंडिया (सीई इंफो सिस्टम्स) को अपने बी2सी बिजनेस को नई एंटिटी में ट्रांसफर करने के फैसले पर विरोध का सामना करना पड़ा है। मैपमायइंडिया ने 29 नवंबर को अपने ऑपरेशन को दो एंटिटी में बांटने का फैसला किया था। पेरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स के पास बी2बी और बी2बी2सी बना रहेगा, जबकि नई एंटिटी के पास बी2सी सेगमेंट होगा। नई कंपनी कंज्यूमर टेक्नोलॉजी प्रोड्क्स पर फोकस करेगी। इनमें ऐप, नेविगेशन टूल्स और दूसरे एंड यूजर सॉल्यूशन शामिल होंगे। मैपमायइंडिया के सीईओ रोहन वर्मा मार्च 2025 में इस्तीफा देंगे। वह नई कंपनी का नेतृत्व करेंगे।
