Get App

बीते हफ्ते की गिरावट के बाद मार्केट में बड़े प्लेयर्स का आत्मविश्वास घटा, जानिए HAL, CIL, Zomato और Biocon में क्या चल रहा

बीते हफ्ते आई गिरावट के बाद मार्केट के बड़े प्लेयर्स का भरोसा डगमगाया है। उन्हें फिलहाल आगे की दिशा के बारे में ठोस संकेत नहीं दिख रहे हैं। यह तय है कि बाजार में तेजी लौटने में थोड़ा समय लगेगा। ऐसे में रिटेल इनवेस्टर्स को गिरावट के हर मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 10:15 AM
बीते हफ्ते की गिरावट के बाद मार्केट में बड़े प्लेयर्स का आत्मविश्वास घटा, जानिए HAL, CIL, Zomato और Biocon में क्या चल रहा
HAL को बीते हफ्ते डिफेंस मिनिस्ट्री से 8,073 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत आर्मी और कॉस्ट गार्ड के लिए कंपनी 34 एडवान्स लाइट हेलीकॉप्टर्स और उनसे जुड़े इक्विपमेंट बनाएगी।

पिछले हफ्ते मार्केट में आई गिरावट अब शांत पड़ सकती है। लेकिन, मार्केट में तेजी लौटने में थोड़ा समय लग सकता है। पिछले महीने तक मार्केट के बड़े प्लेयर्स तक को यह पता नहीं था कि मार्केट में तेजी की वजह क्या है। लेकिन, उससे कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि सभी पैसे बना रहे थे। बीते हफ्ते की गिरावट के बाद फिर से बड़े प्लेयर्स को मार्केट के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। अभी उनका आत्मविश्वास थोड़ा कम है।

एचएनआई (HNI) और ऑपरेटर्स अभी नए निवेश के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में प्रॉफिट बुकिंग के मौके कम हो सकते हैं। जहां तक रिटेल इनवेस्टर्स की बात है तो उनके लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी। जो लोग पहले से मार्केट में हैं और करीब 30 फीसदी तेजी देख चुके हैं, उनके लिए मार्केट में तेजी प्रॉफिट बुक करने का मौका हो सकता है।

Hindustan Aeronautics

HAL को बीते हफ्ते डिफेंस मिनिस्ट्री से 8,073 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत आर्मी और कॉस्ट गार्ड के लिए कंपनी 34 एडवान्स लाइट हेलीकॉप्टर्स और उनसे जुड़े इक्विपमेंट बनाएगी। बुल्स का कहना है कि कंपनी की ऑर्डर बुक 84,000 करोड़ रुपये की है। उसे जल्द और 50,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने वाले हैं। सरकार डिफेंस पर खर्च बढ़ रही है। उधर, बेयर्स की दलील है कि बड़े ऑर्डर मिलने के बाद भी एचएएल के स्टॉक में तेजी नहीं दिखी है। मार्केट का यह मानना हो सकता है कि फिलहाल एचएएल के स्टॉक की वैल्यूएशन सही लेवल पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें