Stock Market closes on 26th Jan: इस बार लगातार तीन दिनों तक स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा। एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार 23 जनवरी को मार्केट में हाहाकार के बाद तीन दिनों तक शांति रहने वाली है। शनिवार-रविवार के बाद सोमवार को स्टॉक मार्केट इस दिन बंद रहेगा क्योंकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर सिर्फ स्टॉक मार्केट ही नहीं बल्कि कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेगा और इवनिंग सेशन में भी कारोबार नहीं होगा। एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 23 जनवरी को सेंसेक्स (Sensex) 769.67 प्वाइंट्स यानी 0.94% की गिरावट के साथ 81,537.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 241.25 प्वाइंट्स यानी 0.95% की फिसलन के साथ 25,048.65 पर बंद हुआ था।
