Get App

Market outlook: निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर हुआ बंद, जानिए 29 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार में जून सीरीज का शानदार आगाज हुआ है। निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। आज के कारोबार में सेंसेक्स 629 और निफ्टी 178 अंक चढ़ा है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि, निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी ने सकारात्मक रुझान के साथ अच्छी बढ़त बनाए रखी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 26, 2023 पर 10:50 PM
Market outlook: निफ्टी 5 महीने के ऊपरी स्तर पर हुआ बंद, जानिए 29 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कंसोलीडेशन के बीच इंडेक्स का रुझान आज पॉजिटिव रहा। अमेरिकी बाजारों में रिकवरी के साथ अब आईटी सेक्टर भी जोश में आ रहा है। इससे आज बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला

भारतीय इक्विटी बाजार 26 मई को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ है। जून सीरीज की शुरूआत आज धमाकेदार तरीके से हुई है। हैवीवेट रिलायंस और सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर निफ्टी आज पांच महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 629.07 अंक या 1.02 फीसदी बढ़कर 62501.69 पर और निफ्टी 178.10 अंक या 0.97 फीसदी बढ़कर 18499.30 पर बंद हुआ है। अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बाजार की तेजी भी बढ़ती गई। इस सप्ताह की बाजार की चाल की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी में 50 1.2 फीसदी और 1.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, डिविस लैब्स, एचयूएल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं, ओएनजीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड कॉर्प निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, फार्मा और पीएसयू बैंक में 1-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी रही।

29 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को बाजार में तेजी देखने को मिली। जून सीरीज की शुरुआत आज करीब 1 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ हुई है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी सबसे ज्यादा भागे। नतीजतन, निफ्टी दिन के हाई 18499.35 के स्तर पर बंद हुआ। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयर भी जोश में रहे जिसके चलते मिडकैप इंडेक्स ने भी नया रिकॉर्ड बनाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें