Market outlook : पिछले कारोबारी सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, आज 26 जुलाई को सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। जिसके चलते भारतीय इक्विटी इंडेक्सों में 0.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 351.49 अंक या 0.53 फीसदी बढ़कर 66707.20 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 97.70 अंक या 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 पर बंद हुआ है। तेजी के साथ शुरुआत करने के बाद, बाजार में और तेजी आई और ये दिन के उच्चतम स्तर के करीब घूमता रहा। हालांकि, निवेशकों की नजर आज रात आने वाले यूएस फेड की बैठक के नतीजों पर लगी हुई। इसमें इस कैलेंडर वर्ष में आखिरी बार ब्याज दरों में बढ़त किए जाने की संभावना है।
