Market outlook: 24 जुलाई को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 19700 के नीचे फिसल गया है। वहीं, सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 299.48 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 66384.78 पर और निफ्टी 72.70 अंक या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 19672.30 के स्तर पर बंद हुआ है। आज लगभग 1731 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1873 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
