Get App

Market outlook : लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 30 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टेक महिंद्रा में देखने को मिली। जबकि हिंडाल्को, पावर ग्रिड कॉर्प, डिविस लैब्स, नेस्ले और सन फार्मा निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल फ्रंट पर आज मिलाजुला रुख देखने को मिला कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मेटल और पावर शेयर हरे निशान में बंद हुए है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2024 पर 9:01 PM
Market outlook : लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 30 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market News: बाजार पर आज मंदड़ियों का कब्जा रहा। जिसके चलते निफ्टी में तेज गिरावट आई। आज दिन के दौरान 23,000 और 22,800 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली जबकि 22,800 और 22,700 स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली

Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 29 मई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गुरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज के कारोबारी सत्र में दिन भर 22,700 के आसपास घूमता रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 667.55 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 74,502.90 पर और निफ्टी 183.50 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,704.70 के स्तर पर बंद हुआ। आज करीब 1473 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 1871 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 90 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टेक महिंद्रा में देखने को मिली। जबकि हिंडाल्को, पावर ग्रिड कॉर्प, डिविस लैब्स, नेस्ले और सन फार्मा निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

सेक्टोरल फ्रंट पर आज मिलाजुला रुख देखने को मिला कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मेटल और पावर शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। जबकि ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, तेल और गैस, तथा रियल्टी इंडेक्सों में 0.3-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी ऊपर बंद हुआ है।

30 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें