04 मार्च को समाप्त हफ्ते में भी बाजार में गिरावट का दौरा जारी रहा और लगातार चौथे हफ्ते बाजार लाल निशान में बंद हुआ। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स निफ्टी लगभग 2.5 फीसदी के आसपास बंद हुए। महाशिवरात्रि पर्व पर छुट्टी होने की वजह से बीते हफ्ता 4 कारोबारी दिनों का ही था। ये पूरा हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। हफ्ते की शुरुआत तो पॉजिटीव नोट के साथ हुई थी लेकिन कारोबार सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही ये अपनी गति गवाता नजर आया जिसके चलते 4 मार्च को समाप्त हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,524.71 अंक यानी 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ 54,333.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 413 अंक यानी 2.47 फीसदी टूटकर 16,245.4 के स्तर पर बंद हुआ।
