रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कंपनी Mason Infratech की 1 जुलाई को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। शेयर NSE SME पर IPO के अपर प्राइस बैंड 64 रुपये से 37.5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 88 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके तुरंत बाद शेयर में 5 प्रतिशत की बढ़त दिखी और 92.40 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। ट्रेडिंग के दौरान यह 83.60 रुपये के लो तक भी गया। Mason Infratech IPO 24 जून को ओपन हुआ और 26 जून को क्लोज हो गया। इस दौरान यह 32.89 गुना सब्सक्राइब हुआ।
