मंदड़ियो ने दलाल स्ट्रीट को जकड़ लिया है। इसकी वजह से मनीकंट्रोल (Moneycontrol ) का बजट संवेदनशीलता सूचकांक (Moneycontrol's Budget Sensitivity Index (MC BudEx) 27 जनवरी को 3.04 प्रतिशत गिर गया। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और बैंकिंग स्टॉक्स में कमजोरी के चलते गिरावट आई। इसकी तुलना में निफ्टी और सेंसेक्स करीब 1.5 प्रतिशत फिसले। MC BudEx पर डिक्सन टेक्नोलॉजीज (Dixon Technologies), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), आईआरबी इंफ्रा (IRB Infra) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में सबसे ज्यादा गिरावट आई। कुल 30 शेयरों में डाबर इंडिया (Dabur India), आईटीसी (ITC), टाटा पावर (Tata Power) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ही ऐसे शेयर रहे, जो हरे निशान में बंद हुए।
