Top 4 Intraday Stocks: कल की भारी गिरावट के बाद निफ्टी में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। हल्की बढ़त के साथ इंडेक्स 23100 के करीब कारोबार करता नजर आया। बैंक निफ्टी फ्लैट दिखाई दिया। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली कायम नजर आई। दोनों इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसले। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने वोल्टाज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एसआरएफ पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने अलाइड ब्लेंडर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-