Get App

निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन छुआ नया शिखर, दिग्गजों ने डिक्सन टेक्नोलॉजी, SRF ABB India Va Tech पर मोटे मुनाफे के लिए लगाया दांव

Dixon Technologies पर कविता जैन ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 6100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 267 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300/325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 195 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2023 पर 12:05 PM
निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन छुआ नया शिखर, दिग्गजों ने डिक्सन टेक्नोलॉजी, SRF ABB India Va Tech पर मोटे मुनाफे के लिए लगाया दांव
Va Tech पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बैंकों में जोरदार तेजी की बदौलत निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन नया शिखर बनाया। बैंक निफ्टी भी 700 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर नई ऊंचाई पर पहुंचा। मिडकैप में भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड का सिलसिला जारी है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में कविता जैन ने डिक्सन टेक्नोलॉजी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने एसआरएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने वा टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dixon Technologies

कविता जैन ने Dixon Technologies के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 6100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 267 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300/325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 195 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SRF Future

राजेश पालवीय ने SRF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SRF में 2469 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2540/2550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2460 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें