Get App

Nykaa Shares: शानदार तिमाही नतीजे के बावजूद 5% टूटे शेयर, अब क्या करें? ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस

Nykaa Shares: ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाली नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही। हालांकि इसके बावजूद आज मार्केट की ब्लडबाथ में यह भी लाल हो गया और 5 फीसदी से अधिक टूट गया। वहीं ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसके टारगेट प्राइस में कटौती तो की है लेकिन फिर से खरीदारी की ही रेटिंग दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 4:04 PM
Nykaa Shares: शानदार तिमाही नतीजे के बावजूद 5% टूटे शेयर, अब क्या करें? ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस
सितंबर तिमाही में Nykaa का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 72 फीसदी बढ़कर 10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 24 फीसदी उछलकर 1875 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

Nykaa Shares: ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बिक्री करने वाली नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के लिए सितंबर तिमाही धमाकेदार रही। हालांकि इसके बावजूद आज मार्केट की ब्लडबाथ में यह भी लाल हो गया और 5 फीसदी से अधिक टूट गया। वहीं ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसके टारगेट प्राइस में कटौती तो की है लेकिन फिर से खरीदारी की ही रेटिंग दी है। शेयरों की बात करें तो आज इसके शेयर BSE पर 3.12 फीसदी की गिरावट के साथ 172.10 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इंट्रा-डे में यह 5.32 फीसदी टूटकर 168.20 रुपये के भाव तक आ गया था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 13 फरवरी 2024 को यह एक साल के निचले स्तर 139.95 रुपये पर था और 23 अगस्त 2024 को एक साल के हाई 229.90 रुपये पर था।

कैसी रही Nykaa के लिए सितंबर तिमाही?

सितंबर तिमाही में नायका का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 72 फीसदी बढ़कर 10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 24 फीसदी उछलकर 1875 करोड़ रुपये पर पहुंचा। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो EBITDA भी 29 फीसदी उछलकर 103.7 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 0.18 फीसदी सुधरकर 5.5 फीसदी पर पहुंच गया।

किस टारगेट प्राइस पर लगाएं नायका में पैसा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें