Get App

बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, फिर भी ग्रासिम, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, मुथूट फाइनेंस, ACE में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Grasim पर राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2120 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 64/68 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 10:40 AM
बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, फिर भी ग्रासिम, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, मुथूट फाइनेंस, ACE में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
ACE पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 817 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

नया रिकॉर्ड छुने के बाद बाजार में ऊपरी स्तर से दबाव बनता दिख रहा है। ऊंचाई से निफ्टी करीब 50 और निफ्टी बैंक करीब 250 अंक हल्का हुआ। वहीं नया शिखर छूने के बाद मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में राजेश पालवीय ने ग्रासिम पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने चार्ट के चमत्कार के लिए मुथूट फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने एसीई पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Grasim

राजेश पालवीय ने Grasim के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 2120 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 64/68 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 42 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Dixon Technologies Future

शिवांगी सरडा ने Dixon Technologies पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Dixon Technologies में 6727 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6970 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6570 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें