Get App

Yes Bank की इस योजना पर बढ़ी शेयरों की खरीदारी, 6% से ज्यादा चढ़ गए भाव

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी दिखी। बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने आगे की योजना के बारे में बताया जिसके चलते आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछल गए। जानिए क्या है बैंक की योजना जिसके चलते निवेशक आकर्षित दिख रहे हैं और शेयरों को सपोर्ट मिला है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 5:01 PM
Yes Bank की इस योजना पर बढ़ी शेयरों की खरीदारी, 6% से ज्यादा चढ़ गए भाव
निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank की कारोबारी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। बैंक का मानना है कि अगले तीन साल में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 100 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1 फीसदी तक सुधर सकता है।

निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank की कारोबारी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। बैंक का मानना है कि अगले तीन साल में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 100 बेसिस प्वाइंट्स यानी 1 फीसदी तक सुधर सकता है। बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने न्यूज एजेंसी रायटर्स से कहा कि लो-कॉस्ट डिपॉजिट्स में उछाल और हायर-यील्ड वाले क्लाइंट्स को अधिक लोन देकर एनआईएम के इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बैंक के शेयरों की बात करें तो आज इसमें अच्छी तेजी रही। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 6 फीसदी से अधिक उछलकर 17.18 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि फिर भाव में थोड़ी सुस्ती आई और फिर यह थोड़ा नरम होकर दिन के आखिरी में 3.59 फीसदी की बढ़त के साथ 16.73 रुपये (Yes Bank Share Price) पर बंद हुआ।

Yes Bank के सीईओ की क्या है योजना

बैंक के सीईओ प्रशांत का मानना है कि तीन साल में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन एक फीसदी सुधर सकता है। मार्च तिमाही में यह 2.8 फीसदी पर था जो सालाना आधार पर 30 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.30 फीसदी बढ़ा है। दूसरे निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की बात करें तो इनका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी से अधिक है। इसके अलावा मुनाफा बढ़ाने के लिए इसका फोकस लोन-लॉस प्रोविजन्स को कम करने पर है। बैंक के सीईओ का कहना है कि करेंट अकाउंट और सेविंग्स अकाउंट में डिपॉजिट्स के रेश्यो यानी CASA को भी सुधारने का भी शानदार मौका है। फिलहाल टोटल डिपॉजिट्स में सीएएसए डिपॉजिट्स का हिस्सा 30.8 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें