टीसीएस (Tata Consultancy Services) के उम्मीद से कमजोर नतीजों के बाद अब बाजार की नजरें 12 जनवरी को आने वाले आईटी दिग्गज इंफोसिस (Infosys) के अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजों पर लगी हुई हैं। जानकारों का मानना है कि इस तिमाही में इंफोसिस के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2.8 फीसदी की बढ़त हो सकती है। जबकि इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 6.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।
