Railway Stocks: रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सोमवार 8 जुलाई को तूफानी तेजी देखी गई। आरवीएनएल (RVNL), इरकॉन इंटरनेशनल (Ircon International), आईआरएफसी (IRFC) के शेयर 15 फीसदी तक उछल गए। रेलवे स्टॉक्स में यह खरीदारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयानों के चलते बढ़ी है। अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते कहा था कि सरकार 2,500 नए पैसेंजर कोच और 10,000 अतिरिक्त कोच के लिए योजनाएं बना रही है। इसके अलावा उन्होंने 50 नई अमृत भारत ट्रेनों के प्रोडक्शन का ऐलान किया है, जिसने रेलवे शेयरों में तेजी को और सपोर्ट मिला है।
