Get App

RIL Q4 preview: ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 17% बढ़त मुमकिन, टॉपलाइन और बॉटमलाइन में सिंगल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद

RIL Q4 preview: कंपनी के एबिटडा में होने वाली ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान ऑयल टू केमिकल सेगमेंट की मजबूती, ग्रास रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़त और टेलीकॉम कारोबार में बढ़त का अहम योगादन होगा। इसके अलावा गैस प्रोडक्शन में बढ़त से भी कंपनी को फायदा होगा। कंपनी के नेट प्राफिट में चौथी तिमाही में सालाना आधार 2 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2023 पर 10:16 AM
RIL Q4 preview: ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 17% बढ़त मुमकिन, टॉपलाइन और बॉटमलाइन में सिंगल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद
अनुमान है कि इस अवधि में रिलायंस जियो का ARPU तिमाही आधार पर सपाट रहेगा। इसके 179 रुपये पर रहने का अनुमान है

RIL Q4 preview: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 अप्रैल यानी आज शाम को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। मनीकंट्रोल की तरफ से कराए गए एक पोल से निकलकर आया है कि 31 मार्च 2203 को खत्म हुई चौथी तिमाही में कंपनी की EBITDA में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। बता दें कि निफ्टी 50 इंडेक्स में रिलायंस का वेटेज 10.34 फीसदी है। मनीकंट्रोल की तरफ से कराए गए पोल के नतीजों पर नजर डालें तो पता चलता है कि चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त के साथ 26,805 करोड़ रुपये पर रह सकती है।

इस सर्वे से ये भी निकलकर आया है कि कंपनी की टॉप लाइन और बॉटम लाइन की ग्रोथ तमाही और सालना आधार पर सिंगल डिजिट में रह सकती है। इस अवधि में कंपनी की कंसोलीडेटेड रेवेन्यू 2.26 लाख करोड़ रुपये और नेट मुनाफा 16,573 करोड़ रुपये रहने का अनुमान किया गया है।

ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़त की उम्मीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें