Get App

Rupee Vs Doller: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 89 पैसे कमजोर होकर 80.87 पर हुआ बंद

इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 फीसदी टूटा है। 2 हफ्ते में रुपया करीब 1.35 पैसे कमजोर हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2022 पर 4:50 PM
Rupee Vs Doller:  डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 89 पैसे कमजोर  होकर 80.87 पर हुआ बंद
फेडरल रिजर्व के कठोर फैसले के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचला स्तर छुता नजर आया। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 31 पैसे कमजोर होकर 80.29 के स्तर पर खुला।

Rupee Close- डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 81 रुपए के करीब पहुंच गया। रुपए में आज 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 89 पैसे कमजोर होकर 80.87 के स्तर पर बंद हुआ।

बता दें कि इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 फीसदी टूटा है। 2 हफ्ते में रुपया करीब 1.35 पैसे कमजोर हुआ है। US में बढ़ती ब्याज दरें, FIIs की बिकवाली, यूक्रेन युद्ध और 20 साल की ऊंचाई पर डॉलर इंडेक्स ऐसी कई वजह रही है जिससे रुपये की ताकत घटी है।

Rupee Vs Doller: फेडरल रिजर्व के कठोर फैसले के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचला स्तर छुता नजर आया।  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 31 पैसे कमजोर होकर 80.29 के स्तर पर खुला। कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें और गिरावट गहराई और रुपया 80.35 के स्तर तक जाता नजर आया।

डॉलर के मुकाबले रुपये में 6 महीने में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार के कारोबार में 79.98 के स्तर पर बंद हुआ था। फिलहाल 10.20 बजे के आसपास डॉलर के मुकाबले रुपया 80.51 के स्तर पर नजर आ रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें