क्या आप जानना चाहते हैं कि सम्वत 2080 (Samvat 2080) में इनवेस्टमेंट को लेकर किस तरह की स्ट्रेटेजी सही होगी? अगर हां तो नुवामा कैपिटल मार्केट्स (Nuvama Capital Markets) के प्रेसिडेंट शिव सहगल की सलाह आपके काम आ सकती है। नए सम्वत की शुरुआत से पहले मनीकंट्रोल ने सहगल से स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट के बारे में खुलकर बात की। इसका मकसद नए सम्वत को लकर स्टॉक मार्केट की संभवानाओं को समझना था। सहगल ने बताया कि उनकी प्रायरिटी लिस्ट में लार्जकैप स्टॉक्स, बॉन्ड्स और गोल्ड शामिल हैं। उन्हें इन तीनों में काफी उम्मीद दिख रही है। सोने के बारे में उनका मानना है कि सम्वत 2080 इस बहुमूल्य धातु के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकता है। सहगल को इनवेस्टमेंट की दुनिया का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। खास बात यह है कि वह कुछ मुट्ठीभर एक्सपर्ट्स में शामिल हैं जिनका पिछले सम्वत से ही न्यू एज कंपनियों को लेकर पॉजिटिव आउटलुक रहा है। उनका भरोसा न्यू एज कंपनियों पर कायम है।
