Get App

Sangani Hospitals IPO Listing: 10% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, जुटाए गए पैसों का ऐसे इस्तेमाल करेगी यह गुजराती कंपनी

Sangani Hospitals IPO Listing: गुजरात की मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल संगनी हॉस्पिटल्स (Sangani Hospitals) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 4.54 गुना भरा था जिसमें सबसे अधिक क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा भरा था। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 4:31 PM
Sangani Hospitals IPO Listing: 10% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, जुटाए गए पैसों का ऐसे इस्तेमाल करेगी यह गुजराती कंपनी
Sangani Hospitals एक मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है जो गुजरात के केशोड और वेरावल में हेल्थकेयर सर्विसेज देती है। इन दोनों जगहों पर इसके दो हॉस्पिटल्स हैं। (File Image- Pixabay)

Sangani Hospitals IPO Listing: गुजरात की मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल संगनी हॉस्पिटल्स (Sangani Hospitals) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 4.54 गुना भरा था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 40 रुपये में जारी हुए हैं। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर शेयरों की एंट्री 44 रुपये पर हुई है यानी कि 10 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयरों की चाल सुस्त हुई और दिन के आखिरी में यह 42.25 रुपये (Sangani Hospitals Share Price) पर बंद हुआ यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक करीब 6 फीसदी मुनाफे में हैं।

Sangani Hospitals IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

संगनी हॉस्पिटल्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4 अगस्त से 8 अगस्त के बीच खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 4.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। सबसे अधिक क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 11.42 गुना भरा था। इसके बाद खुदरा निवेशकों का हिस्सा 6.17 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 1.38 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ₹15.17 करोड़ के इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 37.92 लाख नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत शेयरों की बिक्री नहीं हुई है। इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने दोनों हॉस्पिटल्स के विस्तार और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Yudiz Solutions IPO Listing: खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे, 12% लिस्टिंग गेन ने कर दिया खुश

Sangani Hospitals की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें