Get App

ऑनलाइन FD कराने के चक्कर में न लुट जाएं, SBI ने दी चेतावनी

भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों और आम जनता को एफडी में निवेश के लिए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की चेतावनी दी दै

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2021 पर 10:32 PM
ऑनलाइन FD कराने के चक्कर में न लुट जाएं, SBI ने दी चेतावनी

SBI Alert: भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों और आम जनता को एफडी में निवेश के लिए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की चेतावनी दी दै। बैंक को ऑनलाइन धोखाधड़ी की कई ग्राहकों से मिली है।


साइबर ठगों की पहुंच को रोकने के लिए बैंक ने ग्राहकों को पासवर्ड/OTP/CVV/कार्ड नंबर आदि जैसे व्यक्तिगत डिटेल शेयर करने से मना किया है। बैंक ने कहा कि बैंक कभी भी फोन, SMS या मेल पर इन डिटेल्स के बारे नहीं पूछता है।


SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कहा कि उन्हें ऐसी रिपोर्ट मिली है कि साइबर अपराधियों द्वारा ग्राहकों के खातों में ऑनलाइन एफडी तैयार किए जाने की खबर है और ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है।


कोरोना काल में डिजिटल बैंकिंग काफी तेजी से बढ़ी है। इसके कारण आरबीआई सहित एसबीआई पहले भी ग्राहकों को चेतावनी जारी कर चुके हैं। एसबीआई ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए चेतावनी जारी करने के साथ कुछ जरूरी उपाय बताए।


ऐसे दे रहे जालसाजी को अंजाम


जालसाजों के धोखा देने के तरीके को लेकर बैंक ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वाले पहले अपने नेट बैंकिंग डिटेल के साथ भोले-भाले ग्राहकों के एफडी खाते बनाते हैं और कुछ राशि ट्रांसफर करते हैं। एसबीआई ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वाले खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहक से ओटीपी मांगते हैं। इसके बाद ग्राहक यदि ओटीपी शेयर करता है तो एफडी राशि को अपने खाते में स्थानांतरित कर लेते हैं।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें