Get App

सरकारी बैंक में सस्ता ऑप्शन कॉल दिलायेगा तगड़ा मुनाफा, शिवांगी सरडा ने F&O में इन 3 स्टॉक्स पर खेला दांव

निफ्टी में 17600, 17700 और 17800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। जबकि 17600, 17500 और 17400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा निफ्टी में पुट राइटर्स एक्टिव दिखे।बैंक निफ्टी में 41200, 41300 और 41500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। बैंक निफ्टी में 41200, 41100 और 41000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखे

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 1:36 PM
सरकारी बैंक में सस्ता ऑप्शन कॉल दिलायेगा तगड़ा मुनाफा, शिवांगी सरडा ने F&O में इन 3 स्टॉक्स पर खेला दांव
SBI पर शिवांगी सरडा ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते कहा कि इसकी 560 के स्ट्राइक वाली कॉल 16 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 24 रुपये के लक्ष्य नजर आयेंगे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में जोरदार तेजी दिख रही है। निफ्टी 17500 के ऊपर निकल गया हैं। बैंक निफ्टी में तो तेजी और ज्यादा है। कॉल राइटर्स इस समय बैक फुट पर नजर आ रहे हैं। राइटर्स अपने शॉर्ट्स कवर करते नजर आ रहे हैं। NIFTY में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि निफ्टी में पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा एक्टिव दिखाई दिये। बैंकिंग इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41200, 41300 और 41500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं इसमें सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41200, 41100 और 41000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये।

आज की सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। इन्होंने बाजार पर राय देने के साथ ही एक सस्ता ऑप्शन कॉल बताया। इसके साथ ही फ्यूचर के कुछ दमदार कॉल्स भी सुझाये।

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

शिवांगी सरडा ने कहा कि आज बाजार में अच्छे मूव देखने को मिल रहे हैं। हमारा नजरिया बाजार पर बुलिश बना हुआ है। उन्होंने कहा निफ्टी की बात करें तो इसमें डिप्स में खरीदारी करने की राय होगी। निफ्टी यदि 17564 के स्तर के आस-पास मिले इसमें खरीदारी करें। इसमें 17777 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 17442 के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें