Get App

SEBI ने Patel Wealth Advisors और निदेशकों पर लगाया बैन, ₹3.22 करोड़ किए जब्त

SEBI ने Patel Wealth Advisors और उसके 4 निदेशकों पर तत्काल प्रभाव से बाजार लेनदेन पर बैन लगाया है और 3.22 करोड़ रुपये की अवैध कमाई जब्त की है। कंपनी पर 621 मामलों में ऑर्डर स्पूफिंग कर शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने का आरोप है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 28, 2025 पर 7:03 PM
SEBI ने Patel Wealth Advisors और निदेशकों पर लगाया बैन, ₹3.22 करोड़ किए जब्त
जनवरी 2021 से जनवरी 2025 के बीच Patel Wealth Advisors ने 621 बार स्फूफिंग एक्टीविटीज कीं।

 

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) ने पटेल वेल्थ एडवाइजर्स (Patel Wealth Advisors - PWA) और इसके चार निदेशकों पर प्रतिभूति बाजार में तत्काल प्रभाव से लेनदेन करने पर रोक लगा दी है। नियामक ने कंपनी की कथित 'ऑर्डर स्पूफिंग' गतिविधियों के चलते यह कार्रवाई की है। साथ ही, Sebi ने 3.22 करोड़ रुपये की अवैध कमाई जब्त करने का आदेश भी दिया है।

621 मामलों में धोखाधड़ी की पुष्टि

Sebi की प्रारंभिक जांच के अनुसार, जनवरी 2021 से जनवरी 2025 के बीच Patel Wealth Advisors ने कैश और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में 173 अलग-अलग कंपनियों के शेयरों (जिन्हें 'स्क्रिप्स' भी कहा जाता है) में कुल 621 बार स्पूफिंग एक्टीविटीज कीं। कंपनी ने जानबूझकर मार्केट प्राइस अलग स्तर पर बड़े ऑर्डर लगाए, जिन्हें एग्जीक्यूट करने का कोई इरादा नहीं था। इससे दाम बढ़ा और कंपनी ने खरीदने के बाद शेयर बेचकर अनुचित लाभ कमाया गया और पेंडिंग ऑर्डर रद्द कर दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें