Get App

Senco Gold IPO Listing: सेन्को गोल्ड की मार्केट में 36% प्रीमियम पर एंट्री, पहले दिन आईपीओ निवेशक इतने फायदे में

Senco Gold IPO Listing: गहने बेचने वाली दिग्गज कंपनी सेन्को गोल्ड (Senco Gold) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था और 77 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर भी जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी बिक्री हुई है। जानिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 4:02 PM
Senco Gold IPO Listing: सेन्को गोल्ड की मार्केट में 36% प्रीमियम पर एंट्री, पहले दिन आईपीओ निवेशक इतने फायदे में
Senco Gold IPO Listing: सेन्को गोल्ड सिर्फ सोने-चांदी, प्लेटनिम, डायमंड और बाकी मेटल्स के गहने ही नहीं बेचती है बल्कि कॉस्ट्यूम ज्वैलरी, सोने-चांदी के सिक्के और चांदी के बर्तन की भी बिक्री करती है। आज इसके शेयरों की मार्केट में भी एंट्री हो गई। (Image- Senco)

Senco Gold IPO Listing: गहने बेचने वाली दिग्गज कंपनी सेन्को गोल्ड (Senco Gold) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी तगड़ा रिस्पांस मिला था और 77 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके शेयर 317 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं और अब आज इसकी घरेलू मार्केट में 431 रुपये के भाव (Senco Gold Listing Price) पर एंट्री हुई है यानी 36 फीसदी लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर उछलकर 443.80 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 404.95 रुपये पर बंद हुआ है यानी पहले दिन आईपीओ निवेशकों की पूंजी 40 फीसदी तक बढ़ गई थी लेकिन फिर दिन के आखिरी में उनका मुनाफा 28 फीसदी ही रह गया।

Senco Gold IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

सेन्को गोल्ड का 405 करोड़ रुपये का आईपीओ 4-6 जुलाई के बीच खुला था। इसके आईपीओ में निवेशकों ने खूब पैसे लगाए और ओवरऑल यह इश्यू 77.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 190.56 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 68.44 गुना और खुदरा निवेशकों का 16.28 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें