Share Market Crash: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच शेयर बाजार सोमवार 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबारी में भर-भराकर गिर गए और कारोबार के अंत में सेंसेक्स 845 अंकर गिरकर 73,399.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 247 अंक टूटकर 22,272.50 पर रहा। इस गिरावट के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप एक झटके में करीब 6 लाख करोड़ रुपये गिरकर 394.68 पर आ गया। ईरान और इजराइल के बीच जंग ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया है। ऑयल एंड गैस को छोड़कर, बीएसई के बाकी सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में चले गए हैं। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में आज गिरावट के 5 प्रमुख कारण क्या रहे।
