Get App

Share Market में 8 दिनों बाद आई गिरावट, सिर्फ 1 दिन में निवेशकों के डूब गए 2.75 लाख करोड़ रुपये

Investors Wealth: शेयर बाजार में गिरावट के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को करीब 2.75 लाख करोड़ घट गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 11:13 PM
Share Market में 8 दिनों बाद आई गिरावट, सिर्फ 1 दिन में निवेशकों के डूब गए 2.75 लाख करोड़ रुपये
BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार को करीब 277.78 लाख करोड़ रुपये रहा

भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ दिनों से चला आ रहा तेजी का सिलसिला शुक्रवार 19 अगस्त को टूट गया और बेंचमार्क इंडेक्स करीब 1 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की संपत्ति भी आज करीब 2.75 लाख करोड़ रुपये घट गई।

BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 652 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,646.15 पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 198 अंक या 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,758.45 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन शुक्रवार को करीब 2.75 लाख करोड़ घट गया। शुक्रवार को कारोबार खत्म होने के समय BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2,77,77,931.64 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पहले गुरुवार को यह 2,80,52,760.91 करोड़ रुपये था। इस तरह सिर्फ एक दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 2,74,829.27 करोड़ रुपये घट गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें