Get App

Share Market: शेयर बाजार 7 दिनों बाद लुढ़का, फिर भी निवेशकों को ₹1.32 लाख करोड़ का हुआ फायदा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 7 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवार को थम गया। सेंसेक्स जहां 132 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 20,900 के स्तर पर आ गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का रुख रहा, जिसके चलते निवेशकों को शेयर बाजार में आज भी करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 07, 2023 पर 4:03 PM
Share Market: शेयर बाजार 7 दिनों बाद लुढ़का, फिर भी निवेशकों को ₹1.32 लाख करोड़ का हुआ फायदा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 350.17 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले 7 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला गुरुवार को थम गया। सेंसेक्स जहां 132 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी फिसलकर 20,900 के स्तर पर आ गया। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का रुख रहा, जिसके चलते निवेशकों को शेयर बाजार में आज भी करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। यूटिलिटी, पावर, सर्विसेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तगड़ी तेजी देखी गई। वहीं FMCG, मेटल और आईटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा। बाजार को RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों का इंतजार है, जो शुक्रवार 8 दिसंबर को आने की उम्मीद है।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 132.04 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 69,521.69 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 36.55 अंक या 0.40% फिसलकर 20,901.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.32 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 दिसंबर को बढ़कर 350.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 6 दिसबर को 348.85 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें