राणे इंजन वाल्व्स (Rane Engine Valves) के शेयर आज यानी कि 4 मई को 20 प्रतिशत बढ़कर 262.25 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी द्वारा Q4 FY23 (वित्तीय वर्ष 23 की चौथी तिमाही) के लिए बंपर नतीजे पोस्ट करने के बाद शेयर में जोरदार तेजी नजर आई। आज शेयरों में खरीदारी ज्यादा और बिकवाली कम देखन को मिली। आज 21,432 शेयरों के लिए खरीद ऑर्डर लंबित थे जबकि उस समय इसमें कोई विक्रेता उपलब्ध नहीं था। स्क्रिप ने 5,607 शेयरों के वॉल्यूम के साथ कारोबार किया। इसके पांच दिनों के औसत वॉल्यूम 635 शेयरों के हिसाब से इसमें 783 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
