Get App

Small और mid-caps में रही तेजी, BSE500 index के 40 से ज्यादा शेयर्स 1 हफ्ते में 10-40 प्रतिशत उछले

S&P BSE Midcap index में 3.9 प्रतिशत का उछाल और S&P BSE Smallcap index में 3.3 प्रतिशत की तेजी रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2021 पर 9:21 AM
Small और mid-caps में रही तेजी, BSE500 index के 40 से ज्यादा शेयर्स 1 हफ्ते में 10-40 प्रतिशत उछले

पिछला हफ्ता भारतीय बाजारों के लिए ऐतिहासिक रहा। Nifty50 ने शुक्रवार को 15733.60 अंक का रिकॉर्ड हाई छुआ हालांकि सेंसेक्स में अपने उच्च स्तर 52,516 से करीब 1 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

macro data का असर प्राइस एक्शन पर देखने को मिला। शेयर बाजार में Q4 GDP data, PMI data के जारी होने और RBI के MPC घोषणा के बाद जोरदार ऐक्शन देखने को मिला। वहीं कोरोना वायरस के घटते मामलों के कारण भी बाजार को बूस्ट मिला।

4 जून का समाप्त पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान S&P BSE Sensex में 1.3 प्रतिशत की रैली देखने को मिली जबकि Nifty50 में 1.5 प्रतिशत की बढ़त रही लेकिन small & midcap indices में बड़ा ऐक्शन देखने को मिला जिसमें हर एक इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्याद की रैली नजर आई।

4 जून का समाप्त पिछले कारोबारी हफ्ते के दौरान S&P BSE Midcap index में 3.9 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला जबकि S&P BSE Smallcap index में 3.3 प्रतिशत की तेजी रही।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी ने कहा कि Small & midcap space में मार्च और अप्रैल के दौरान ही मजबूती नजर आई थी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से ब्रॉडर मार्केट में मजबूत रैली देखने को मिली जिसको विभिन्न टेक्निकल पैरामीटर्स पर सपोर्ट भी मिला है। स्ट्रक्चर देखें तो ये इंडेक्स ऊपर की तरफ बढ़ती हुई वेव बना रहे हैं जिसका मतलब है कि अभी बाजार में रैली बनी रहेगी।

सेक्टरोल नजरिया (Sectoral Outlook)

साप्ताहिक आधार पर realty, energy, consumer durables और oil & gas खरीदारी नजर आई जबकि आईटी और प्राइवेट बैंकों ने सुस्त प्रदर्शन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें