Get App

Stock Mantra: कई महीनों की सुस्ती के बाद एक बार फिर नई उड़ान के लिए तैयार ये स्टॉक, क्या है आपके पास

अगर मौजूदा प्राइस पैटर्न जारी रहता है तो यह स्टॉक आने वाले हफ्तों में 1895 रुपये का अपना पिछला हाई छू सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2021 पर 10:17 PM
Stock Mantra: कई महीनों की सुस्ती के बाद एक बार फिर नई उड़ान के लिए तैयार ये स्टॉक, क्या है आपके पास

2021 में अब तक और सालाना आधार पर भी सेसेंक्स-निफ्टी से कमजोर प्रदर्शन के बाद अब दिग्गज फुटवेयर स्टॉक  Bata India एक बार फिर फोकस में आता नजर आ रहा है। टेक्निकल चार्ट पर हालिया प्राइस एक्शन इस बात का गवाह है।

बाजार जानकारों का कहना है कि जल्द ही इस स्टॉक में रैली देखने को मिल सकती है जो इसको एनएसई पर 1895 रुपये के इसके रिकॉर्ड हाई की तरफ ले जा सकती है।

2021 में अब तक इस शेयर में 6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 16 फीसदी की बढ़ोतरी नजर आई है। वहीं S&P BSE 200 इंडेक्स 19 फीसदी से ज्यादा भागा है। इस फुटवेयर स्टॉक में फरवरी 2020 में 1895 रुकॉर्ड हाई छूने के बाद भारी गिरावट देखने को मिली लेकिन मार्च 2020 में 1000 रुपए के आसपास इसको सपोर्ट मिला और एक बार फिर इसमें बाउंसबैक देखने को मिला।

3 अगस्त को 2021 को इसने बीएसई पर 1736.45 रुपये का अपना 52 वीक का नया हाई लगाया। अब टेक्निकल इंडिकेटर्स एक बार फिर इसमें रिकॉर्ड हाई लगने के संकेत कर रहे है।

EquityResearch.asia और  ChartWizard.ae के मिलन वैष्णव का कहना है कि वर्तमान में बाटा इंडिया का टेक्निकल सेटअप काफी अच्छा नजर आ रहा है और अब  इसमें  अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर वर्तमान प्राइस पैटर्न जारी रहता है तो यह स्टॉक आने वाले हफ्तो में 1895 रुपये का अपना पिछला हाई छू सकता है लेकिन अगर यह 1450 रुपये के नीचे फिसलता है तो यह अनुमान गलत हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें