Share Market Close: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीएसई सेंसेक्स आज, यानी शुक्रवार 24 फरवरी को लगातार छठवें दिन लुढ़ककर बंद हुआ। इन 6 दिनों में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति अबतक करीब 8.23 लाख करोड़ रुपये घट गई है। सिर्फ आज के कारोबार में निवेशकों को करीब 75 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 141.87 अंक या 0.24% गिरकर 59,463.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 46.20 अंक या 0.26% टूटकर 17,465.05 के स्तर पर बंद हुआ।
