Get App

Stock Market: कब तक गिरेगा शेयर बाजार? सेंसेक्स 4 दिन में 3000 अंक टूटा, निवेशक लहूलुहान

Stock Market: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। सेंसेक्स इस दौरान लगभग 3000 प्वाइंट्स टूट चुका है। निवेशकों के करीब साढ़े 10 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। आखिर यह गिरावट कहां जाकर रुकेगी? सेंसेक्स और निफ्टी कहां जाकर संभलेंगे? क्या फेडरल रिजर्व ने बाजार में लंबी गिरावट का संकेत दे दिया है? निवेशकों को इस समय क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं-

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 19, 2024 पर 6:48 PM
Stock Market: कब तक गिरेगा शेयर बाजार? सेंसेक्स 4 दिन में 3000 अंक टूटा, निवेशक लहूलुहान
Stock Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2025 के लिए अपने महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया है

Stock Market: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। सेंसेक्स इस दौरान लगभग 3000 प्वाइंट्स टूट चुका है। निवेशकों के करीब साढ़े 10 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। आखिर यह गिरावट कहां जाकर रुकेगी? सेंसेक्स और निफ्टी कहां जाकर संभलेंगे? क्या फेडरल रिजर्व ने बाजार में लंबी गिरावट का संकेत दे दिया है? निवेशकों को इस समय क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं-

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

आज की गिरावट आई है फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयानों के चलते। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपने महंगाई के अनुमान को बढ़ा दिया है और 2025 में उन्होंने ब्याज दरों में अनुमानों से कम कटौती का संकेत दिया है। इससे पूरे ग्लोबल मार्केट्स का सेंटीमेंट आज कमजोर रहा। शेयर बाजार उम्मीद कर रहा था फेडरल रिजर्व 2025 के दौरान ब्याज दरों में 3 से 4 बार कटौती करेगा। लेकिन इसकी जगह अब उसने महज दो बार एक चौथाई फीसदी कटौती की बात कही है।

फेडरल रिजर्व ने क्यों बदला अपना रुख?

फेडरल रिजर्व ने अचानक से अपना यह रुख क्यों बदला? इस बारे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना कि इसके पीछे असली विलेन डोनाल्ड ट्रंप है। ट्रंप ने तमाम देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इसके चलते अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं के दाम आसमान छू सकते हैं और महंगाई दर फिर से बढ़ सकती है। इसी के चलते फेडरल रिजर्व को अपने अनुमानों में नए सिरे से बदलाव करना पड़ रहा है। फेडरल रिजर्व ने पहले 2025 में महंगाई दर के 2.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, जिसे उसने बढ़ाकर अब 2.5 फीसदी कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें