Stock Market News: अगले महीने ये 5 कंपनियां बांटेंगी बोनस, तोड़ेंगी शेयर, एक की तो आज ही है रिकॉर्ड डेट, फटाफट चेक करें लिस्ट

Stock Split and Bonus Share News: कुछ निवेशक बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट करने वाले शेयरों पर निगाह बनाए रखते हैं क्योंकि मुनाफा बनाने के लिए यह स्ट्रैटजी बनाने में कारगर होती है। मई में पांच ऐसी कंपनियां हैं जो या तो बोनस शेयर बांटने वाली हैं या स्टॉक स्प्लिट करेंगी। इसमें से एक के लिए तो रिकॉर्ड डेट आज ही है तो फटाफट पूरी लिस्ट चेक कर लें

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 2:59 PM
अब अगले महीने मई में पांच ऐसी कंपनियां हैं जो या तो बोनस शेयर बांटने वाली हैं या स्टॉक स्प्लिट करेंगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Split and Bonus Share News: बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट दो ऐसे अहम फैसले हैं जिससे शेयरहोल्डर्स के पोर्टफोलियो में किसी कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ती है। कुछ निवेशक ऐसे शेयरों पर निगाह बनाए रखते हैं क्योंकि मुनाफा बनाने के लिए यह स्ट्रैटजी बनाने में कारगर होती है। अब अगले महीने मई की बात करें तो पांच ऐसी कंपनियां हैं जो या तो बोनस शेयर बांटने वाली हैं या स्टॉक स्प्लिट करेंगी। यहां इन सभी कंपनियों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है, उनके शेयरों की मौजूदा स्थिति, कारोबारी स्थिति और बोनस शेयरों या स्टॉक स्प्लिट से जुड़ी डिटेल्स दी जा रही है। इसमें से एक के लिए तो रिकॉर्ड डेट आज ही है तो फटाफट पूरी लिस्ट चेक कर लें।

    Macrotech Developers

    मैक्रोटेक डेवलपर्स (पूर्व नाम लोढा डेवलपर्स) दिग्गज रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार है। इसका कारोबार मुंबई, ठाणे, हैदराबाद, पुणे और लंदन में फैला हुआ है। इसके शेयर अभी 1.52 फीसदी गिरावट के साथ बीएसई पर 892.60 रुपये में मिल रहे हैं। कंपनी ने 24 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि 10 रुपये की फेस वैल्यू हर शेयर पर एक फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला मिलेगा। इसके लिए हालांकि अभी रिकॉर्ड डेट की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को 22 अप्रैल को मंजूरी दी थी। कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में इसका प्री-सेल्स रिकॉर्ड स्तर 3040 करोड़ रुपये पर रहा। बेहतर हाउसिंग डिमांड के चलते यह सालाना आधार पर 16 फीसदी उछल गया।


    शेयर बायबैक प्रस्ताव पर 4% चढ़ गया Welspun India, मुनाफा निकाल लें या अभी बने रहें?

    Vardhman Special Steel

    वर्धमान स्पेशल स्टील्स इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव, ट्रैक्टर, बेयरेंग और अलाइड इंडस्ट्रीज के लिए स्पेशल और अलॉय स्टील बनाती है। कंपनी के बोर्ड ने 12 अप्रैल को बोनस शेयरों का ऐलान किया था। इसके शेयरहोल्डर्स को एक शेयर पर एक शेयर बोनस में मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड 5 मई 2023 फिक्स किया गया है। इसके शेयर अभी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 387.05 रुपये के भाव पर हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो बढ़ती लागत के चलते जून 2022 तिमाही से इसका रेवेन्यू दिसंबर 2022 तिमाही में 13 फीसदी गिर गया जबकि जून 2022 तिमाही में इसका रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा था।

    LIC Premium Collection: FY23 में जमकर प्रीमियम बटोरे एलआईसी ने, लेकिन इस बीमा कंपनी से रह गई पीछे

    Salasar Exterior and Contours

    इसके शेयर एनएसई पर 227.85 रुपये पर हैं। कंपनी के बोर्ड ने 18 अप्रैल 2023 को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1:10 के रेश्यो में बांटने की मंजूरी दी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 3 मई 2023 फिक्स किया गया है। कंपनी के कारोबार की बात करें तो यह सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 2.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था जबकि एक साल पहले वित्त वर्ष 2021 में इसमें 1.4 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।

    Zilingo की पूर्व-सीईओ Ankiti Bose की मनमानी, बिना मंजूरी 10 गुना बढ़ाई थी अपनी सैलरी

    Radhagobind Commercial

    फैब्रिक कंपनी राधागोबिंद कॉमर्शियल के बोर्ड ने 24 फरवरी को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को दस हिस्से में बांटने की मंजूरी दी थी। इसके शेयर अभी बीएसई पर 3.60 फीसदी के उछाल के साथ 27.90 रुपये में मिल रहे हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में इसे 5 लाख रुपये का नेट लॉस हुआ था जबकि एक साल पहले की समान अवधि में इसे 1 लाख रुपये का घाटा हुआ था।

    Vedanta का अप्रैल बकाया क्लियर, तीन साल के मिशन का 75% कंप्लीट, ऐसे हुआ पैसों का इंतजाम

    Sprayking Agro Equipment

    पीतल के पुर्जे बनाने वाली दिग्गज कंपनी स्प्रेकिंग एग्रो इक्विपमेंट ने 21 अप्रैल 2023 को बोनस शेयरों का ऐलान किया था। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी 2:3 रेश्यो में बोनस बांटा जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट आज 25 अप्रैल ही है और शेयरहोल्डर्स के डीमैट खाते में इसे 4 मई 2023 को क्रेडिट किया जाएगा। कंपनी के कारोबार की बात करें तो यह भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और यूएई में कारोबार करती है।

    IPO का अभी कुछ क्लियर नहीं, लेकिन NSE के शेयरों पर टूट पड़े हैं निवेशक, इस कारण दिख रहा क्रेज

    100 फीसदी पीतल के पार्ट्स बनाने वाली यह बीएसई एसएमई पर लिस्ट होने वाली पहली लिस्टेड कंपनी है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका रेवेन्यू पिछले तीन साल में लगातार गिरा है। वित्त वर्ष 2022 में इसका रेवेन्यू 22 फीसदी गिर गया था और मुनाफा 50 फीसदी फिसल गया था। बता दें कि भारत पीतल के सबसे बड़े खरीदारों में शुमार है और ऐसे में रुपये की कमजोरी से इससे जुड़ी कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन को झटका लगता है क्यों लागत बढ़ जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।