Stock Market Picks: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23300 के करीब पहुंचा है। हालांकि बैंक निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली सुस्ती नजर आ रही है। IT शेयरों की तगड़ी पिटाई हुई। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 परसेंट नीचे कामकाज कर रहा है। Q4 में कमजोर प्रदर्शन से विप्रो 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। LTIMINDTREE, एम्फैसिस और HCL टेक भी 3-4 परसेंट कमजोर हुआ। ऑटो और मेटल शेयरों में भी बिकवाली हावी हुई है। दोनों इंडेक्स करीब एक-एक परसेंट कमजोर रहा। टाटा स्टील और हीरो मोटो 2-3 परसेंट गिरकर निफ्टी के टॉप-5 लूजर्स में शामिल हुआ। तेल-गैस, फाइनेशियल्स में भी सुस्ती आई, लेकिन सरकारी बैंक, NBFCs, चुनिंदा फार्मा और रियल्टी में रौनक देखने को मिली। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
