शेयर बाजार में आई गिरावट ने इनवेस्टर्स को डरा दिया है। निवेशकों के मन में सवाल चल रहा है कि क्या मार्केट जितना गिरना था गिर चुका है या इसमें और गिरावट आने वाली है। इस बारे में एनालिस्ट्स की राय भी अलग-अलग है। मंत्री फिनमार्ट के फाउंडर अरुण कुमार का मानना है कि Nifty 18,600-18,650 के करीब अपना बॉटम बनाएगा। मार्केट का 200-DMA मूविंग एवरेज इसी लेवल के करीब है। अब मार्केट के लिए पॉजिशनल रेसिस्टेंस का लेवल 19,300-19,400 होगा। जहां तक Bank Nifty की बात है तो इसे पहले 41,500 पर सपोर्ट मिलेगा।