Get App

Suzlon Shares: 40 रुपये के नीचे आया सुजलॉन एनर्जी का शेयर, टूटा दो साल का रिकॉर्ड, अब क्या करें निवेशक?

Suzlon Shares: भारतीय शेयर बाजारों में आज 2 मार्च को चौतरफा गिरावट रही। कमजोर ग्लोबल संकेतों और भारी बिकवाली के बीच सभी प्रमुख इंडेक्स दबाव में रहे। हालांकि इसी बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने गिरते बाजार में भी जोरदार प्रदर्शन किया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भी इन कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिली और ये हरे निशान में बंद हुए

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 6:31 PM
Suzlon Shares: 40 रुपये के नीचे आया सुजलॉन एनर्जी का शेयर, टूटा दो साल का रिकॉर्ड, अब क्या करें निवेशक?
Suzlon Shares: पिछले 9 महीनों में से 8 महीने यह स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ है

Suzlon Energy Shares: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की जानी-मानी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के निवेशकों के लिए सोमवार का दिन भारी रहा। कंपनी के शेयरों में आज जोरदार बिकवाली देखने को मिली। इंट्राडे कारोबार में यह स्टॉक करीब 8.3 प्रतिशत टूटकर 40 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। दिन के निचले स्तर पर शेयर 39.13 रुपये तक चला गया, जो मई 2024 के बाद यानी पिछले दो सालों में इसका सबसे निचला स्तर है। हालांकि बाजार बंद होने तक इसमें थोड़ी रिकवरी आई और यह अंत में 3.91 फीसदी की गिरावट के साथ 41 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

ऊपरी स्तरों से 50% से ज्यादा की गिरावट

सुजलॉन के शेयरों में सुधार की उम्मीद कर रहे रिटेल निवेशकों के लिए आंकड़े चिंताजनक हैं:

ऑल-टाइम हाई से क्रैश: सितंबर 2024 में इस शेयर ने 86 रुपये का अपना ऑलटाइम हाई छुआ था। तब से अब तक इसमें 50% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

लगातार करेक्शन: पिछले 9 महीनों में से 8 महीने यह स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ है।

सालाना प्रदर्शन: कैलेंडर ईयर 2025 में शेयर 15% से ज्यादा गिरा, जो पिछले 5 सालों में इसकी पहली सालाना गिरावट थी। वहीं इस साल यह शेयर अब तक करीब 22 फीसदी टूट चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें