Sylvan Plyboard IPO Listing: ब्लैकबोर्ड, प्लाईवुड, फ्लश डोर इत्यादि बनाने वाली सिल्वन प्लाईबोर्ड (Sylvan Plyboard) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 84 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 66 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 20 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sylvan Plyboard Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 69.30 रुपये (Sylvan Plyboard Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 26 फीसदी मुनाफे में हैं।
