Stock Market:ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में आई खरीदारी के दम पर आज इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 64.55 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 59632.35 पर और निफ्टी 5.7 अंक या 0.03 फीसदी बढ़कर 17624.50 पर बंद हुआ। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में कुछ खरीदारी आती दिखी लेकिन ये खरीदारी की बड़ी तेजी में नहीं बदल सकी और बाजार ये सीमित दायरे में ही घूमता दिखा। निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों बढ़त लेकर बंद हुए। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी बढ़त देखने के मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे मजबूत होकर 82.15 के स्तर पर बंद हुआ है।
