Get App

Taking Stock: निफ्टी ने पार किया 18,000 का लेवल, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Nifty जब तक रेजिस्टेंस जोन को क्लोजिंग बेसिस पर पार नहीं करता तब तक ये शॉर्ट से मीडियम टर्म में कंसोलिडेशन दिखा सकता है। इसमें गिरावट आने पर 17,838-17,900 का गैप एरिया निकट अवधि में सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 6:54 PM
Taking Stock: निफ्टी ने पार किया 18,000 का लेवल, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
Nifty जब तक 17,900 से ऊपर कारोबार करता है इसमें अपट्रेंड फॉर्मेशन जारी रहने की संभावना है। इस लेवल से ऊपर जाने पर निफ्टी 18,100-18,150 के स्तर को छू सकता है

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क इंडेक्सेस में रैली नजर आई। निफ्टी और सेंसेक्स क्रमशः 18,000 और 60,000 अंकों के ऊपर बंद हुए। भारतीय इक्विटी बाजार ने 31 अक्टूबर को लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त का सिलसिला जारी रखा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 786.74 अंक या 1.31% बढ़कर 60,746.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 225.40 अंक या 1.27% ऊपर चढ़कर 18,012.20 पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो, इंफ्रा, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फार्मा में 1-1 प्रतिशत की तेजी के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत चढ़ा।

Outlook for November 1

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की 1 नवंबर के लिए निफ्टी पर राय

निफ्टी ने 31 अक्टूबर को उच्च स्तर पर अपनी रेंज को शिफ्ट होते देखा है। पिछले हफ्ते तक इसमें 17,800 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर रहा था। हालांकि आज गैप अप ओपनिंग के साथ ही इंडेक्स ने उस रेजिस्टेंस को पार कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें