Get App

Trade Spotlight: शॉर्ट टर्म में TCS, Bharti Airtel सहित इन स्टॉक्स में बनेगा पैसा

स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते अच्छी तेजी दिखी है। 16 मई को दोपहर बाद स्ट्रॉन्ग रिकवरी आई। 17 मई को भी मार्केट हरे निशान में था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल मार्केट में उतारचढ़ाव बना रहेगा। इस बीच टेक्निकल चार्ट कुछ स्टॉक्स में अच्छी कमाई के मौके का संकेत दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2024 पर 12:27 PM
Trade Spotlight: शॉर्ट टर्म में TCS, Bharti Airtel सहित इन स्टॉक्स में बनेगा पैसा
Laurus Labs का स्टॉक डेली और वीकली चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बना रहा है। शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद इस स्टॉक में पॉजिटिव कंसॉलिडेशन दिख रहा है।

मार्केट के प्रमुख सूचकांक 16 मई को जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई पर चढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1,286 रही, जबकि 990 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। फिलहाल मार्केट का सेंटिमेंट पॉजिटिव दिख रहा है। ऐसे में कुछ शेयरों में शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट कमाने के मौके दिख रहे हैं।

अमोल अठावले-वाइस प्रेसिडेंट, (टेक्निकल रिसर्च) कोटक सिक्योरिटीज

TCS CMP: 3879 रुपये

पुलबैक रैली के बाद इस स्टॉक में हायल लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग हुई है। TCS के स्टॉक का शॉर्ट टर्म चार्ट पॉजिटिव दिख रहा है। हमारा मानना है कि इस स्टॉक ने करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है। अभी इसमें इसके अहम सपोर्ट लेवल के नजदीक ट्रेडिंग हो रही है। 20-डे SMA के करीब रिवर्सल फॉर्मेशन से इसमें नई तेजी का ट्रेंड शुरू होने की संभावना दिख रही है। इस स्टॉक को 4,000-4,050 रुपये के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है। 3,820 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें