Get App

TCS Share Price: TCS को होल्ड करने की सलाह, जानिए क्या है नया टारगेट

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि आगे कंपनी के डॉलर में होने वाली कमाई में हल्की गिरावट हो सकती है लेकिन ईपीएस में बढ़ोतरी संभव है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:18 PM
TCS Share Price: TCS को होल्ड करने की सलाह, जानिए क्या है नया टारगेट
कंपनी के कारोबार मे आई मजबूती ने टेक्नोलॉजी और सर्विसेस, लाइफसाइंस और हेल्थकेयर, मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेल और CPG ग्रोथ का अहम योगदान रहा।

TCS Share Price: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज Tata Consultancy Services (TCS) पर बुलिश बना हुआ है। ब्रोकेज हाउस ने 11 अक्टूबर 2022 को जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की रेवेन्यू में, कॉस्टेंट करेसी टर्म में 4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है जो उम्मीद से बेहतर रही है।

बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अनुमान व्यक्त किया था कि सितंबर तिमाही में टीसीएस की CC ग्रोथ 3.4%- 3.5 फीसदी रह सकती है। हालांकि इस अवधि में क्रॉस करेंसी दिक्कतों की वजह से कंपनी की डॉलर में होने वाली कमाई में तिमाही आधार पर 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी के कारोबार मे आई मजबूती ने टेक्नोलॉजी और सर्विसेस, लाइफसाइंस और हेल्थकेयर, मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेल और CPG ग्रोथ का अहम योगदान रहा। हालांकि इंश्योरेंस सेगमेंट में कमजोरी देखने को मिली है जिसके चलते फाइनेंशियल सर्विसेस की ग्रोथ औसत से कम रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें